डोईवाला की रानीपोखरी थाना पुलिस ने धर्मान्तरण के प्रकरण में चार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। रानीपोखरी निवासी एक युवती को बहला-फुसलाकर धर्मान्तरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध दस्तावेजी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।