विजयराघवगढ़: ग्राम जुमवानी कला में प्रधानमंत्री आवास योजना व नाली निर्माण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप
कटनी जिले के ग्राम जुमवानी कला में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, कई हितग्राहियों के आवासों का कार्य डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। अनेक स्थानों पर केवल प्लिंथ (आधार) बनाकर कार्य रोक दिया गया है, जिससे लाभार्थी आज भी आवास से वंचित हैं। वहीं ग्राम जुमवानी कला में नाल