नासरीगंज: पीएनबी इटिम्हां शाखा के ऋण नहीं चुकाने वाले 9 लोगों के खिलाफ कोर्ट से जारी हुआ वारंट
नासरीगंज थाना क्षेत्र के इटिम्हां गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक का ऋण नहीं चुकाने वाले नौ लोगों के खिलाफ बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय से वारंट जारी किया गया है। इनमें से एक पड़ुरी गांव निवासी केदार चौधरी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य अभियुक्तों में जमालपुर निवासी सुनिल कुमार सिंह, मेदनीपुर निवासी अविनाश कुमार सिंह, हल्दीबिगहा निवासी मुखन सिं