सहारनपुर: चिलकाना के होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, गौरक्षा दल के विरोध के बाद हुई कार्रवाई
सहारनपुर के चिलकाना कस्बे में रोटी पर थूक लगाकर उसे ग्राहकों को परोसने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप बच गया। बस स्टैंड के पास स्थित अल फातमा होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें होटल कर्मचारी रोटी बनाते समय उस पर थूकता दिखाई दिया। वीडियो सामने आते ही मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने की कार्यवाही।