बांधवगढ़: उमरिया में विशेष यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी उमरिया के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शहर में विशेष यातायात जागरूकता एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की जांच की गई। सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गई।