लकड़ी नबीगंज: किशनपुरा उच्च विद्यालय में थाना अध्यक्ष ने सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति का किया बैठक
लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर उच्च विद्यालय में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने पूजा समिति सदस्य एवं ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति का बैठक किया। थाना अध्यक्ष ने बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से क्षेत्र के लोगों से सरस्वती पूजा आपसी भाईचारा के साथ मनाने का अपील किया।