बरेली: सपा प्रवक्ता के बयान पर बरेली में ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूटा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 1:00 बजे बरेली में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी देखने को मिली। गुरुवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।