कौंच: गोखले नगर में लगातार बारिश के कारण ढहा कच्चा मकान, परिवार बेघर, सरकारी आवास न मिलने का आरोप
Konch, Jalaun | Jul 8, 2026 कोंच के गोखले नगर में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार दोपहर 4 बजे एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया, जिससे परिवार बेघर हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिला। मकान गिरने के बाद परिवार पड़ोसियों के घर शरण लेकर रात गुजारने को मजबूर है।