विदिशा नगर: कॉलोनी में नशे का अड्डा! स्कूल के पास खुलेआम नशा, रहवासियों में दहशत
करैयाखेड़ा रोड स्थित गणपति विहार कॉलोनी और साईं एनक्लेव क्षेत्र में खुलेआम नशा किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि साईं एनक्लेव की बाउंड्री, झाड़ियों और गुड ब्राइट फ्यूचर हाई स्कूल के पास रात के समय कुछ लोग बैठकर नशा करते हैं। इससे कॉलोनी के लोगों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।