चंदौसी: चंदौसी के रोडवेज के पास संजीवनी पैलेस में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण का आयोजन, मंत्री सूर्य प्रकाश ने फीता काटा
चंदौसी में भाजपा का दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शिविर शुरू हो गया। बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन मजबूती का मंत्र दिया गया।