बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर गार्डन एटीएम में दो अज्ञात लोगों ने युवती से एटीएम बदलकर की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के काकड़ टोला की रहने वाली फातिमा खान ने कोतवाली थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया उसने रामपुर गार्डन स्थित एक एटीएम में पैसे निकालने के लिए अपना एटीएम लगाया था ।वहां पर मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम बदल लिया। जब उसके अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज आया तब उसको ज्ञात हुआ कि उसका एटीएम बदलकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।