बरेली: काकड टोला में युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दोस्तों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया
बारादरी थाना क्षेत्र के काकट्टोला में युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दोस्तों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। युवती ने मामले की शिकायत तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।