बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, एसपी देहात मुकेश चंद मिश्रा ने दी जानकारी
बहेडी थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात मुकेश चंद मिश्रा ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।