सांगोद: सांगोद नगर में कौड़ियों के चौक में मकान और चारा जलकर हुआ राख, दमकल ने टाला बड़ा हादसा
Sangod, Kota | Apr 25, 2026 सांगोद में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे नोलाइयों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग घरों तक पहुंच गई। घटना की सूचना तुरंत नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मालव को दी गई, जिन्होंने बिना देरी किए फायर इंचार्ज शोभाराम मीणा को अलर्ट किया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना कर दी गई और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।