उज्जैन ग्रामीण: गंगा दशहरा पर शिप्रा नदी के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, साधु-संतों ने की पूजा-अर्चना
गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को श्रद्धा और आस्था का माहौल रहा। पवित्र क्षिप्रा नदी के घाटों पर सुबह से ही स्नान और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साधु-संतों, महामंडलेश्वरों और देश-विदेश से आए अनुयायियों ने विधि-विधान से मां गंगा और क्षिप्रा नदी का पूजन कर पुण्य स्नान किया।