खगड़िया: लगमा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग दुकान में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख
धुतौली पंचायत के लगमा गांव में शनिवार की देर शाम को एक दुकान में बिजली शार्ट सर्किट से आग लग गई। जबतक आग पर काबू पाया जाता। तबतक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक लगमा निवासी दशरथ सिंह के पुत्र शत्रुधन कुमार ने बताया कि लगमा चौक पर कपड़ा का दुकान है। जिसमें राशन दुकान का भी सारा सामान इसी दुकान में रखा था।