खगड़िया: नंहकू मंडल टोला व चातर हेल्थ वेलनेस सेन्टर का उपसचिव ने लिया जायजा
स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव मो शफीक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ नंहकू मंडल टोला एवं चातर के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर का जायजा लिया। इस दौरान चातर में हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर के भवन की स्थिति, व्यवस्था आदि का जायजा लिया। सेन्टर के बाहरी परिसर को विकसित करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग लेने के भी निर्देश दिए।