खगड़िया: कमलपुर में कार्यक्रम का किया गया आयोजन , मनाई रविदास जयंती
शहर से सटे कमलपुर ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 647 वीं जयंती समारोह धुमधाम से मनायी गई। समारोह का उद्घाटन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक रामलखन प्रसाद पासवान तथा जन कल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।