सकरा: दरधा में सीएसपी से ₹50 हजार की लूट, पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा, पूछताछ जारी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के दरधा स्थित सीएसपी से 50 हजार की लूट में पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे तक तीन संदिग्धों को उठाया है। वहीं, एक हाईस्पीड बाइक भी जब्त की गई है। तीनों संदिग्धों से थाना पर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को नकाबपोश बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर सीएसपी संचालक से 50 हजार लूटकर फायरिंग करते हुए भाग गए थे।