गोहद: देहात थाना पुलिस ने वायपास रोड पर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगवाए रेडियम रिफ्लेक्टर
Gohad, Bhind | Jun 8, 2026 भिंड देहात थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में सोमवार शाम 6 बजे थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान पुलिस ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन वाहनों की जांच की जिन पर रेडियम रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे।चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित अन्य वाहनों को रोककर उनमें रेडियम पट्टी लगवाई