कुंडम: पडरिया से पुलिस ने 7 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ़्तार
कुंडम थाना पुलिस को सोमवार शाम 5 बजे के करीब सूचना मिली की एक व्यक्ति पडरिया में घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचने कुप्पी लेकर खड़ा हुआ है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए अरुण कोल को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 7 ली कच्ची शराब जब्त कर आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।