कुंडम: कुंडम बस स्टैंड के पास सट्टा पट्टी लिखता आरोपी गिरफ्तार, ₹4485 और सट्टा पट्टी जब्त
कुंडम थाना पुलिस को शनिवार की शाम 4 बजे के करीब सूचना मिली की बस स्टैंड के पास एक युवक सट्टा पट्टी लिखने का काम कर रहा है।सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी राहुल शिवहरे को गिरफ्तार किया।जिसके कब्जे से लगवाड़ी की रकम 4485 रु और सट्टा पट्टी जब्त कर आरोपी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई।