कैराना: कांधला में ई-रिक्शा चालक को चाकू मारकर किया घायल, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Kairana, Shamli | Apr 18, 2026 कांधला के सलेमपुर मार्ग हमजा कॉलोनी निवासी शफीक ई—रिक्शा चालक अपने परिवार का पालन—पोषण करता है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे पीड़ित ने बताया कि उसके पास एक युवक ई—रिक्शा में जाने के लिए पहुंचा। उसने युवक को किराया बताया, तो वह उत्तेजित हो गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के कारण वह घायल हो गया।