मिर्जापुर में सजा कजली मल्हार उत्सव का भव्य मंच, लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
मिर्जापुर। नगर के सिटी क्लब में शनिवार को ‘लोक संस्कृति संरक्षण केन्द्र’ के तत्वावधान में तृतीय भव्य ‘कजली मल्हार उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा एवं संरक्षक महंत डॉ. योगानंद गिरि ने मां विंध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में लोक संस्कृति, लोक संगीत एवं पारंपरिक कला की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर गायक कलाकारों ने कजली एवं मल्हार की शानदार प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों एवं कलाकारों का ऊषा गुप्ता ने स्वागत किया। शानदार प्रस्तुतियों के बाद अतिथियों द्वारा गायक कलाकारों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कजली एवं मल्हार जैसी पारंपरिक लोक विधाएं मिर्जापुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। ऐसे आयोजन लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में ऊषा गुप्ता ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर ओम प्रकाश उपाध्याय, संदर्भ पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, इमरान, बलवंत मौर्या, आनंद, भानु प्रताप सिंह, श्रीमती सैला श्रीवास्तव, धरम गुप्ता, विष्णु पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
#मिर्जापुर #कजलीमल्हारउत्सव #कजलीमल्हार #लोकसंस्कृति #लोकसंगीत #लोककलाकार #सांस्कृतिकविरासत #मिर्जापुरन्यूज #TodayMirzapur #MirzapurNews #विंध्याचल #मां_विंध्यवासिनी #लोकसंस्कृतिसंरक्षण #कजलीउत्सव #सांस्कृतिककार्यक्रम
Mirzapur, Mirzapur | Aug 22, 2026