मानिकपुर: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, एल नीनो से निपटने के लिए अपनाएं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन
चित्रकूट: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गनीवा कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में किसानों से प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और कम पानी वाली फसलों को अपनाने की दोपहर 3 बजे अपील की। उन्होंने एल नीनो के प्रभाव से सतर्क रहने को कहा। कार्यक्रम में किसानों को फसल बीमा सहायता, मिनी किट और सम्मान पत्र वितरित किए गए।