फतेहाबाद: बिहार सरकार की कैबिनेट मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता के फतेहाबाद पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत
बिहार की सम्राट चौधरी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता की बुधवार देर रात फतेहाबाद पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने गांधी जी तथा डॉ अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। नगर में लोगो ने पुष्प वर्षा के उनका स्वागत किया नगर पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय तथा गुरुकुल विद्यापीठ में कार्यक्रम आयोजित हुए।