जगाधरी: हरिपुर गांव से एक युवक को 48 बोतल शराब के साथ CIA - 2 की टीम ने किया गिरफ्तार
सीआईए - 2 के इंचार्ज अणेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक लड़का हरिपुर गांव के अंदर ट्यूबल के पास शराब बेचने का काम कर रहा है। मौके पर दबीश दी तो सुखपुरा के रहने वाले दिनेश नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे 48 बोतल शराब की बरामद हुई है। मौके पर कोई भी उसने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जिसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।