सोहागपुर: कोतवाली थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, वार्ड क्रमांक 25 का मामला
शहडोल जिले के कोतवाली थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने गुरुवार को लगभग 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी आशीष रजक ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी गोपाल,संजू एवं पवन सोनी के द्वारा आपसी बात को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।