महिदपुर: गुजराती बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह बाणिया को माननीय उच्च न्यायलय से मिली जमानत,समाज में हर्ष की लहर
गुजराती बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बालू सिंह बाणिया को आज माननीय उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। जमानत आदेश के बाद से उनके परिवार एवं समाजजनों में खुशी का माहौल है।उल्लेखनीय है कि श्री बाणिया के विरुद्ध पूर्व में ठगी के आरोपों को लेकर गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। इस प्रकरण में वे विगत कुछ दिनों से न्यायिक हिरासत में थे।