कर्वी: कर्वी के तरौंहा निवासी व्यक्ति ने छोटे भाई पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया, वृद्ध मां से जमीन और घर लिखाने का आरोप
तरौंहा निवासी व्यक्ति मैयादीन ने छोटे भाई मन्नी लाल पर वृद्ध मां को साथ ले जाने और धोखाधड़ी कर जमीन और घर अपने बेटे के नाम लिखने का आरोप लगाया है। और आज शनिवार के दोपहर 12 बजे परिवार सहित कर्वी तहसील पहुंचे हैं,और समाधान दिवस में न्याय की फरियाद लगाई है। पीड़ित मैया दिन ने बताया कि मां के अति वृद्ध होने का फायदा उठाकर भाई ने उनके हिस्से जमीन और घर लिखा लिया।