बक्सर: पांडेय पट्टी में स्कूली बस को बचाने में ट्रेलर पलटा, चालक घायल, रॉन्ग साइड से निकलने की कोशिश बनी हादसे की वजह
Buxar, Buxar | Jul 1, 2026 बक्सर में पांडेय पट्टी रोड पर लगे भीषण जाम के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, जाम में फंसा एक ट्रेलर चालक जल्द निकलने के प्रयास में रॉन्ग साइड से वाहन निकाल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक स्कूली बस को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया।