तमकुही राज: प्रयागराज में कुम्भ मेला में गुम हुई नैनु पहरु की राधिका देवी को ढूंढने के लिए परिजन सोशल मीडिया पर लगा रहे गुहार
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव नैनु पहरु गांव निवासी महिला राधिका देवी पत्नी दया मिश्र गांव के लोगों के साथ प्रयागराज महाकुम्भ में स्नान करने गयी थी। जो प्रयागराज महाकुम्भ में हुई भगदड़ में कहीं गुम हो गयी है। साथ गये ग्रामीणों व परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नही मिली तो परिजन अनहोनी की आशंका से ग्रसित हो सोशल मीडिया पर ढूढ़ने का गुहार लगा रहे।