तमकुही राज: तमकुहीराज में कान्हा गौशाला के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग पर सपा ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
नगर पंचायत तमकुहीराज में झारही नदी के किनारे वार्ड नं. 10 भगत सिंह नगर में 1 करोड़ 66 लाख रुपये से बन रहे कान्हा गौशाला में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप सपा के तमकुहीराज विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव ने लगाया है। उनका आरोप है कि भगवान कृष्ण के नाम पर बन रहे कान्हा गौशाला में भी घटिया सामग्री का प्रयोग सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करने के लिए बहुत है।