तमकुही राज: गंगुआ मठिया में चल रहे अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सनराइज क्लब ने गोपालगंज, बिहार को 2-0 से हराया
गंगुआ मठिया के गेंदाखेली मैदान में चल रहे जेएनबीएम फुटबाल प्रतियोगिता में मेजबान सनराइज क्लब गंगुआ मठिया ने स्टार क्लब गोपालगंज को शून्य के मुकाबले दो गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच का शुभारंभ तहसील बार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह व अधिवक्ता आरएन पाण्डेय ने किया। आयोजक मनीर आलम ने सभी का आभार व्यक्त किया।