हैदरगढ़: सिद्धौर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं और हरिद्वार महापंचायत पर हुई चर्चा
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के अलग अलग गांवो में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की एक बैठक सोमवार करीब 3 बजे आयोजित की गई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं के समाधान पर वार्ता करना और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनाना था।