कसिया: तुर्कपट्टी पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित अभियुक्त रामाशीष उर्फ डेबा यादव पुत्र महातम यादव निवासी बरवा राजापाकड़ थाना तुर्कपट्टी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है।