कटेया: कटेया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार: थानाध्यक्ष अवधेश कुमार
कटेया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कटेया थाना कांड संख्या-514/25, के बीएनएस के तहत दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त ओशियर यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कटेया थाना क्षेत्र के टेर जेमराज गांव निवासी विरसेन यादव का पुत्र बताया जाता है