कैसरगंज: कहराई गांव निवासी पीड़ित को न्याय न मिलने पर पहुंचा जिला अधिकारी कार्यालय, प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार
कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत कहराई गांव निवासी पीड़ित के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिसमें सो रहे पीड़ित रक्षाराम भी उसी आग की चपेट में आकर झुलस गए। उन्होंने कैसरगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। कार्रवाई न होने पर पीड़ित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।