माखन नगर: माखन नगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने स्व. श्यामादेवी ओझा की तेरहवीं में पहुंचकर अर्पित किए श्रद्धासुमन
Makhan Nagar, Hoshangabad | Oct 24, 2026
माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शनिवार को प्लेटिनम रिसोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय श्यामादेवी ओझा की तेरहवीं में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक सिंह ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।