झांसी: बमेर गांव में बैल की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण, 20 फीट गहरे कुएं से सुरक्षित निकाला
Jhansi, Jhansi | Jul 4, 2026 बमेर गांव में बैल की आवाज सुन दौड़े ग्रामीण, 20 फीट गहरे कुएं से सुरक्षित निकाला आपको बतादे झांसी के बबीना ब्लॉक के रक्सा क्षेत्र के बमेर गांव में एक बैल के कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। करीब 20 फीट गहरे कुएं में गिरे बैल को फायर ब्रिगेड, 112 पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।