शुजालपुर: महिला ने पति व देवर पर मारपीट और धमकी देने का लगाया आरोप
शुजालपुर मंडी के सराफा बाजार क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादिया रोशनी जैन (40) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 14 अप्रैल 2026 की रात वह इंदौर जाने की बात पति मनोज जैन से कर रही थी, तभी पति ने गाली-गलौज करते हुए थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसे गले, सीने, सिर व कमर में चोट आई। महिला का आरोप है कि मौके पर मौजूद देवर कपिल जैन