मोकामा: मोकामा में भगवान परशुराम मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर
Mokameh, Patna | Apr 8, 2026 19 से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले भगवान परशुराम मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को लगभग 4 बजे परशुराम मंदिर परिसर में हुई बैठक में CO, BDO समेत पुलिस, स्वास्थ्य और नगर परिषद के अधिकारी शामिल हुए।