पंचकूला: जिला पंचकूला में काटी अवैध कॉलोनियों में लोग प्लॉट न लें और विभाग के बिना अनुमति से निर्माण पाया तो कानूनी कार्रवाई होगी
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट पंचकूला ने बुधवार को जारी ब्यान में जिला पंचकूला की जनता को सचेत रहने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में लोग प्लॉट ना ले। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट के सहायक अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि विभाग से CLU लाइसेंस की अनुमति लिए बिना काटी गई अवैध कॉलोनियों में प्लॉट लेने से पहले सही ढंग से जांच पड़ताल जरूर