पंचकूला: विधायक प्रदीप चौधरी ने विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए पिंजौर में 41 सदस्यों की कमेटी का किया गठन
कालका विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी के द्वारा आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिंजौर में बैठक ली गई। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए मेहनत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए 41 सदस्य प्रचार कमेटी का भी गठन किया।