पंचकूला: डीटीपी कार्यालय ने गांव बाड़ व गांव नग्गल बग्गा में 2 अनाधिकृत कॉलोनियों को जेसीबी से किया ध्वस्त
उपायुक्त डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन में जिला नगर योजनाकार पंचकूला के कार्यालय द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में गांव बाड़ व गांव नग्गल बग्गा में 2 अनाधिकृत काॅलोनियों में 8 डी.पी.सी. व रोड नेटवर्क को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया। इस कार्यवाही में सहायक नगर योजनाकार अशोक कुमार व शमशेर सिंह मौजूद रहे।