पंचकूला: रामगढ़ के सरकारी स्कूल से इनवर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान चोरी, मामला दर्ज
रामगढ़ के सरकारी स्कूल से इनवर्टर बैटरी सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला आज सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया है कि अज्ञात चोर के द्वारा स्कूल का ताला तोड़कर कंप्यूटर लैब से इनवर्टर, बैटरी, सेट आफ बॉक्स सहित अन्य सामान चोरी किया गया है।