ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गंगौली गांव के अजय कुमार के विरुद्ध अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था, पीड़िता के बयान में दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है।जिसके बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी।बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।