फरक्का जल संधि से बिहार के हितों की अनदेखी, पुनर्विचार जरूरी : जदयू
जनता दल (यू) द्वारा बिहार के जल-अधिकार, किसानों की सिंचाई और राज्य के भविष्य की जल आवश्यकताओं को लेकर चलाए जा रहे “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद” अभियान के तहत रविवार को आरा, भोजपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गंगा किनारे बसे बिहार के प्रभावित जिलों को लेकर संवाद किया। नेताओं ने कहा कि 1996 की फरक्का जल संधि से बिहार के हितों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है और अब समय की मांग है कि इस संधि पर पुनर्विचार हो।
Arrah, Bhojpur | Sep 6, 2026