पलामू में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा चली। बारिश भी हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। गर्मी से राहत मिली है, लेकिन खेतों में काट कर रखी गई फसल को नुकसान पहुंचा है। कई गरीबों के आशियाने भी उजड़ गए हैं। वज्रपात भी हुआ। हालांकि समाचार लिखे जाने तक वज्रपात से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली थी। 12 अप्रैल तक मौसम में बदलाव दिखेगा।