नामकुम: राँची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, मृतक की पहचान आरिफ के रूप में हुई
Namkum, Ranchi | Apr 20, 2026 *राँची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली।* मृतक की पहचान आरिफ उर्फ सिंकू के रूप में हुई है, जो हिंदपीढ़ी का रहने वाला था और रमजान कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।